
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला.टाटा मोटर्स साऊथ गेट के पास ज्यूपिटर स्कूटी (JH05 BS 6998) पर सवार दंपत्ति को जेम्को की तरफ से आ रहे कार(हुंडई का औरा कार जिसका नंबर JH05 CT 1567) ने ऐसा धक्का मारा कि वे लोग बुरी तरह घायल हो गए.घायल दंपत्ति बर्मामाईंस सिक्योरिटी फ्लैट के रहनेवाले दिनकर झा और सविता झा हैं.कार पर पांच युवक सवार थे. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार घायल दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टी एम एच रेफर किया गया.टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां पता चला कि घायल दंपत्ति को लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जानकारी के अनुसार तेज गति से गाडी चलाकर धक्का मारनेवाले लडके बावनगोडा की तरफ भागे.लेकिन उनकी गाडी का प्लेट घटनास्थल पर गिर गया.इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाडी की रफ्तार कितनी तेज थी.



