अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो शहरी इलाके में रहने वाले लोगों के लिए रविवार की सुबह मनोरंजन भरी सुबह बनकर सामने आ रही है। बोकारो स्टील के सीएसआर विभाग के द्वारा लगातार चौथे हफ्ते भी हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने अपने अपने तरीके से रविवार की सुबह का आनंद लिया। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
चौथे हैप्पी स्ट्रीट में 26वीं सीआरपीएफ बटालियन के जवानों और अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीआरपीएफ के जवान देशभक्ति और फिल्मी गानों में लोगों को झूमते नजर आए ।सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कहा कि बोकारो स्टील के द्वारा बोकारो में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी शुरुआत की है। आगे भी सीआरपीएफ इस तरह के कार्यक्रम में शिरकत करती रहेगी। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने आई महिलाएं और बच्चे इस रविवार की सुबह को लेकर काफी खुश नजर आए। महिलाओं ने कहा कि हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए जरूरी है। क्योंकि यहां आने से सभी से मिलने का भी मौका मिलता है और पूरे हफ्ते भर हम इस आस में रहते हैं कि रविवार को फिर से एक बार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाने से लोग अपने आपको मिस भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एक छोटी बच्ची लक्ष्मी बाई बनकर आई और उसके उद्देश्यों को भी लोगों को बताने का काम किया।




