बोकारो : बोकारो हवाई अड्डा स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के पास उनकी 31 पुण्यतिथि मनायी गयी. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य विश्वनाथ महतो ने बताया कि बिनोद बिहारी महतो का का जो सपना था कि पूरे झारखंड के लोग पढ़ें और आगे बढ़ें, आज उसे पूरा करने का वक्त आ गया है. लोगों को जागरूक करना हम लोग का कर्तव्य है. साथ ही 30 साल पहले राजनीतिक दलों के सभी सदस्यों और नेताओं के द्वारा बोकारो हवाई अड्डा को बिनोद बिहारी हवाई अड्डा के नाम से प्रस्तावित किया था. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनके किये गये कार्यों के प्रति आज भी झारखंडवासी कृतज्ञ हैं. लोग सदा उनके आभारी रहेंगे. साथ ही कहा कि बोकारो हवाई अड्डा के समीप बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा लगायी जाएगी. इसके लिए सारे राजनीतिक दलों के लोग एकजुट होकर एक बैनर के नीचे काम करने का प्रयास करें. इस दौरान विश्वनाथ महतो, पार्वती महतो, अशोक महतो, राजेश महतो, दयामय महतो, अश्विनी महतो, महाराज महतो, कपील गोरांई, मनोज महतो, कितीचाद महतो, सुबल महत़ो, अनादि महतो, प्रदीप महतो, भुवनेश्वर महतो, संजय महतो, रवि कुमार, युधिष्ठिर महतो, रमेश सिंह, सुजीत तिवारी, मुन्ना ओझा, अजय कर्मकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



