जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सोनारी पंचवटी नगर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पंचवटी नगर में पार्टी के पूर्व जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर गोपाल महतो ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो झामुमो के संस्थापक थे जिनोहों ने झारखण्ड अलग राज्य की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी. उनका कहना था कि पढ़ो और लड़ो. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को शिक्षा से ही समाज का कल्याण होने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ सुनील महतो, अंकित सिंह, मनील महतो, गुरो पदो, गोविंदा चालक, गौतम धीवर, सुरज धीवर, ऋषि प्रसाद, सुमित पॉल, विष्णु महतो, आकाश महतो, अविनाश महतो, अनुपम महतो, चंदन महतो, सदानंद महतो, पंकज महतो आदि पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहे.




