जमशेदपुर : पूर्णिमा नेत्रालय और जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मानगो शंकोसाई जेपी नारायण स्कूल परिसर में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नेत्र रोगियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने नेत्र की जांच करवाई. वैसे नेत्र रोगी जो कि मोतियाबिंद की बीमारी से पीड़ित हैं और आर्थिक परेशानी के चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ है पूर्णिमा नेत्रालय और जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के द्वारा वैसे नेत्र रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर में किया गया और ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर एक निर्धारित तिथि में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजनकर्ताओं ने बताया कि जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सही समय पर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाता है. इसी कड़ी में नेत्र जांच शिविर लगाकर मोतियाबिंद रोगियों की जांच की गई और जिन रोगियों के ऑपरेशन की जरूरत है उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि केवल मानगो ही नहीं बल्कि शहर के कोने- कोने से नेत्र रोगी शिविर में हिस्सा लेकर अपनी नेत्रों की जांच करवा रहे हैं.





