जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्रीय भाजमो समिति ने रविवार को मानगो पारसनगर में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में कार्यर्ताओं ने लोगों की बिजली, पानी, सड़क, नाली सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली. संपर्क, समस्या एवं समाधान अभियान के तहत चले इस अभियान के तहत नेता-कार्यकर्ताओं ने पारसनगर, आदर्शनगर, टीचर्स कॉलोनी व एक नम्बर रोड इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से उनके क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं की जानकारी ली. समिति ने बिजली, पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

संयोजक पन्नू ने कहा कि इलाके में भ्रमण के दौरान पारसनगर में सारी नालियां बजबजाती दिखीं, अनुग्रह नारायण कॉलोनी की सड़क अतिक्रमण के कारण बंद होती दिखी तो आदर्शनगर में बिजली का ट्रांसफॉर्मर झूलता मिला. क्षेत्र में फॉगिंग नहीं होने की शिकायत भी मिली. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द मानगो नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर मांग की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजमो के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजमो नेता प्रवीण सिंह, भाजमो मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, महामंत्री प्रमोद सिंह मल्लू, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, गणेश शर्मा, अशोक सिंह, अभिजीत सेनापति, योगेन्द्र कुमार, राज कुमार शर्मा, राजेश कुमार, हरभजन सिंह, चंदन पाठक, धनंजय कुमार चौबे, भागीरथ कुमार, बीरेंद्र सिंह, भरत कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, अजय दत्ता, सत्येंद्र सिंह, चंदन साव, लखन सिंह, मुन्ना शर्मा, विष्णु सहित अन्य लोग शामिल रहे.



