सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के खनन माफियाओं की इन दिनों चांदी कट रही है. बता दें कि जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार 2 दिसंबर से लंबी छुट्टी पर चले गए हैं, जिसके बाद से जिले में चालान काटना बंद है. एक ओर जहां अवैध खनन करने वाले कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन माफियाओं की चांदी कट रही है. बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार ने किसी को चार्ज नहीं दिया है. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि जिला खनन विभाग भगवान भरोसे चल रहा है. वही सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी बदले जा सकते हैं. इसको लेकर लॉबिंग भी तेज हो चुकी है.




