नयी दिल्ली: सोमवार को लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बड़ी संख्या में बंग्लादेशी घुसपैठियों के कब्जा जमा लेने का मामला उठाया.साथ ही झारखंड में एक आदिवासी युवती से जबरन शादी कर लेने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए उसकी क्रूरता से हत्या कर दी. उन्होंने इस हत्या की न्यायिक उच्च स्तरीय जांच की मांग की. सांसद श्री दुबे ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान इन दोनों मामलों को लेकर उठाया. उन्होंने कहा कि मेरा भी निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कब्जा जमा रखा है.(नीचे भी पढ़े)
इतना ही नहीं ये बांगला देशी घुसपैठी तरह तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है. उन्होंने कहा कि एक आदिवासी युवती हत्या दिल्ली, यूपी, कोलकाता या फिर मुंबई में होती तो काफी हंगामा होता. लेकिन यह घटना आदिवासी पिछड़े इलाके में हुआ है, जिसके कारण इस मामले में लोगों को ध्यान नहीं जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठी का कब्जा सरकार के सहयोग हो रहा है. इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई है. केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.














