जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में बीती रविवार से ठंड ने लोगों की कनकनी बढ़ा रखी है. इस दौरान लोग धूप का भरपूर आनंद उठा रहे है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड में मंगलवार के बाद से ठंड से लोगों को राहत मिलेगी. इस दौरान बुधवार से सुबह और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से लेकर शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. इसके पश्चात शनिवार, रविवार और सोमवार तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं यह भी बताया गया है कि इन पूरे सप्ताह सुबह में कोहरा छाए रहेगा. उसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ होगा. (नीचे भी पढ़ें)
नीचे पढ़ें पूर्वानुमान तापतान-
तिथि — पूर्वानुमान — अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान
21 दिसंबर — धुंध के बाद आसमान साफ — 24 — 10.
22 दिसंबर — सुबह कोहरा के बाद आसमान साफ — 25 — 12.
23 दिसंबर — सुबह कोहरा के बाद आंशिक बादल — 26 — 13.
24 दिसंबर — सुबह कोहरा के बाद आंशिक बादल — 26 — 14.












