अनिल कुमार/ बोकारो : साहेबगंज की रुबिका उर्फ रेबिका की विशेष समुदाय के द्वारा नृशंस हत्या के बाद उसका शव टुकड़ों में काटकर फेंके जाने को लेकर राज्य में राजनीति गर्म है. बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नया मोड़ बिरसा चौक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज की बेटियों की रक्षा करने में विफल बताया. जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि पूरे देश में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनना पड़ रहा है. दिल्ली का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि साहेबगंज में एक आदिवासी बेटी को लव जिहाद में फंसा कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं उसके शव को टुकड़ों में काट दिया गया. इस तरह के मामले एक विशेष समुदाय के द्वारा अंजाम दिये जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी के नाम पर सत्ता में आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों की रक्षा करने में पूरी तरह फेल हैं. उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनना चाहिए और इसको लेकर भाजपा शासित राज्य काम भी कर रहे हैं, लेकिन इस राज्य में हेमंत सोरेन शर्मनाक बयान देकर लोगों को इस तरह की घटना के लिए चिंता करने की बात कह रहे हैं जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.












