चाकुलिया : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर 25 दिसंबर को चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुन्दरपुर गांव में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर से श्यामसुन्दरपुर, चंदनपुर और बालीजुड़ी पंचायतों के गांवों के लोग लाभान्वित होंगे. पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह भारत सरकार के उद्यम राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयंसेवी संस्था सिटीजन्स फाउंडेशन द्वारा राइट्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किये जा रहे इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ गोस्वामी गोस्वामी श्यामसुन्दरपुर पंचायत भवन में युवाओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने की. डॉ गोस्वामी ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल के 10 अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी जायेगी. डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी. डॉ गोस्वामी ने स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए युवा टोली के साथ श्यामसुन्दरपुर गांव में घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी दी. मौके पर जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, रंजीत नायक, सुकुमार गिरि, मंगल महाकुड़,पवित्र महाकुड़, मेघनाथ नायक, सुमन पैड़ा, सुनील गिरि, राजू नायक, दीपक गिरि, दोनल प्रधान, सुदर्शन सिंह, प्राण हेम्ब्रम, दशरथ नायक,कृष्णा सोरेन, प्रसेनजीत नायक, अप्पू नायक,शैलेन दास, रोहित गिरि, राजेश कुमार गिरि आदि भी उपस्थित थे.












