जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस को पिछले 19 दिसंबर की रात करीब 8.10 बजे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के संबंध में सूचना मिली थी. उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय निवासी मो हाफिज उर्फ लल्लू के घर के पास से एक युवक को पकड़ा. युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक कीपैड मोबाइल, 7 हजार 450 रुपये नगर और 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया था. युवक का नाम सनाउल हक उर्फ कमाल हक बताया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस की ओर से बताया गया है कि ब्राउन शुगर की खरीद-बिकी की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (मु-1), पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया. छापामारी टीम के द्वारा उक्त स्थल पर छापमारी की गयी तो एक व्यक्ति पकड़ा गया. नाम-पता पूछने पर अपना नाम सनाउल हक उर्फ कमाल हक बताया. उसने बताया कि वह आजादनगर थानांतर्गत कुली रोड, चौड़ा लाइन नियर मल्लिक स्टोर फातमा सेन्टर हाउस निवासी है. अभियुक्त की तलाशी लेने जिन्स के पॉकेट से उक्त सामग्री व रुपये बरामद किये गये.












