जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पारडीह निवासी श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष तारक मुखर्जी का देर रात टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे मंगलवार की सुबह घटी एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि मानगो के पारडीह चौक के पास रहनेवाले तारक मुखर्जी राकेश सिंह की हत्या के मामले में सजायाफ्ता थे. हालांकि तबीयत खराब होने के बाद फिलहाल बीते एक साल से वे पेरोल पर थे. बुधवार को शव के पोस्टमॉर्टम के बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस मामले में मानगो थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10.30 बजे के करीब तारक अपने घर से निकल कर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से जख्मी तारक को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां देर रात 1.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.












