जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के आम जनता के लोकप्रिय नेता, जनता के सुलभ उपस्थित रहने वाले ज़मीनी नेता स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय उर्फ दीना बाबा की प्रतिमा का अधिष्ठापन बर्मामाइंस लक्ष्मीनगर स्थित पंडित दीनदयाल भवन के प्रांगण में भाजमो जमशेदपुर महानगर के सौजन्य से हुआ. पूर्वी विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा लक्ष्मीनगर दीनदयाल उपाध्याय भवन में जन आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय के पुत्र राम प्रवीण पांडेय, उनके सहयोगी सहित भाजमो नेताओं, सरयू समर्थकों एवं क्षेत्र की जनता ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर एक स्वर में सभी ने दीना बाबा अमर रहे के नारे लगाए और प्रतिमा पर पुष्पर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर उपस्थित दीना बाबा के पुत्र राम प्रवीण पांडेय ने कहा दीना बाबा की कही हुई बातें उन्हें हमेशा याद रहेंगी. उन्होंने कहा पूरे झारखंड में विधायक सरयू राय इकलौते जनप्रतिनिधि हैं, जो दीना बाबा के पदचिन्हों पर चलकर लोकहित और जनहित में बंहतर कार्य कर रहे है और जिन्होनें अपने राजनीतिक जीवन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय ने कहा कि स्व दीनानाथ पांडेय को हनुमान जी बहुत प्रिय थे. इसलिए आज शनिवार के दिन उनकी प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया. दीनानाथ पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व से सभी परिचित है. आज एक सामान्य आयोजन हुआ है. इस स्थल को भव्य बनाने के लिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा. हम सबकी इच्छा थी की इस क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा शहर में लगे, यह प्रतिमा भाजमो के युवा साथियों ने चक्रधरपुर से बनवाई है. प्रतिमा अधिष्ठापन का पूर्व में आदेश हो गया था. टिनप्लेट के बाजार में जगह चिन्हित हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने टिनप्लेट बाजार में बाबा की प्रतिमा लगाने का विरोध किया. फिर एक और स्थान चुना वहां भी सुनियोजित साजिश कर विवाद पैदा किया गया. बाद में युवा कार्यकर्ताओं ने इस स्थान का चयन किया. यह स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बना हुआ है. यहां छठ घाट भी है. दीनदयाल नाम का अर्थ गरीबों के प्रति दयालु स्वाभाव का व्यक्ति होता है. दीना बाबा भी इसी स्वभाव के धनी थे. झोला में मुहर और लेटर पैड लेकर चलते थे. जहां भी रहें वहीं से अपने क्षेत्र के लोगों की यथासंभव मदद के लिए तत्पर रहते थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि एक संयोग है कि वर्ष 2019 में 23 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आया था. चुनाव में टिकट बंटवारे के समय यहां के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे टिकट न मिले इसके लिए अपना वीटो लगाया था. दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई. नरेंद्र मोदी ने मेरे संदर्भ में कहा था कि ऐसे लोगो के नाम पर संकोच क्यों. राजनाथ सिंह ने रघुवर दास को यह स्पष्ट कहा कि यदि इन्हें टिकट नहीं मिला तो वे आपके ही विधानसभा से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने बताया कि तब रघुवर दास ने उत्तर दिया चुनाव लड़ के देख लें. इनका वही हाल होगा जो दीनानाथ पांडेय का हुआ था. दीना बाबा के लिए ऐसी सोच रखना बहुत ही घृणित मानसिकता का परिचायक है. वे आम जनता के बीच के नेता थे. हम दीनानाथ पांडेय की प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करेंगे. उनकी जीवनी से जुड़े अहम पहलुओं को संजोकर एक स्मारिका का विमोचन उनके जयंती के अवसर पर किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा कि आज हम आभार दिवस मना रहे हैं. बहुत से ऐसे कार्य हैं जो 25 वर्षों में नहीं हुए, लेकिन अब हो रहे हैं. टाटा कंपनी पूर्वी विस क्षेत्र के सभी इलाकों में पानी बिजली देने को तैयार हो गई है. भुइयांडीह, बाबुडीह, कल्याणनगर में पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान होगा. ब्राह्मण टोला में जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा. सरयू राय ने कहा कि उन्होनें नगर विकास के सचिव से बात की है कि पूर्वी विधानसभा के विकास के लिए वे विशेष फंड उपलब्ध कराएं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपस्थित दीना बाबा के सहयोगियों और भाजमो के जिला, मंडल एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. मंच संचालन पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, स्वागत भाषण युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के प्रवक्ता अमरेश राय ने किया. कार्यक्रम में भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, सचिव संजीव आचार्या, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार, विकास गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, अनुसूचित जनजाती मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इनके अलावा कार्यक्रम में सोशल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ल्स लैजरस, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया औझा, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, मिष्टू सोना, असीम पाठक, रमेश कुंवर रविन्द्र प्रताप सिंह,नवीन कुमार, धंजी पांडेय, रचित जायसवाल, शुभम विश्वकर्मा, गणेश चंद्रा, संजीव कामंत सहित अन्य उपस्थित थे.












