जमशेदपुर: मानगो गांधी मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम और पार्क निर्माण के विरोध में शनिवार को श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, गांधी मैदान मानगो द्वारा बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो दाईगुट्टू और ओल्ड पुरुलिया रोड के लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली गयी. 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे मानगो नगर निगम कार्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए आस पास के लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर हिंदु आस्था स्थल को बचाने की अपील की गई.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि मानगो गांधी मैदान में साल 1964 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है. सरकार द्वारा उक्त गांधी मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम और पार्क में दुर्गा पूजा स्थल का ध्यान ना रखना और पूरे मैदान पर निर्माण करवा देने से दुर्गा पूजा के लिए कोई स्थान नहीं बच रहा है. अतः मानगो दुर्गा पूजा समिति इसका पुरजोर विरोध कर इस हिंदू विरोधी साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी.



