गालूडीह : गालूडीह स्थित महुलिया आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन आयोजित हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केक काट कर क्रिसमस सेलिब्रेशन मनाया. सेलिब्रेशन में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. (नीचे भी पढ़ें)
प्राचार्या शिप्रा दत्ता ने अपने वक्तव्य में ईसा मसीहा के जीवन की उदारता, सत्यता, सहनशीलता की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उन गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षिका पायल सरकार, अनीता महतो ने भी अपने विचार रखे. सेलिब्रेशन के मौके पर विद्यार्थियों को केक खिलाया गया, वहीं शिक्षिका अनीता महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



