जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम द्वारा नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसमें सड़क के किनारे रखे गए बिल्डिंग मैटेरियल, बालू, ईंट को सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे गए लोगों से 25000 रुपये जुर्माना वसूला गया.कई दुकानदारों को दुकान के अंदर सामान रखने की चेतावनी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है. कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है एवं अतिक्रमण कर रखे गए दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है. इस अवसर पर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, ,राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार कार्यालय कर्मी राजेश कुमार और अन्य कर्मी उपस्थित थे.



