जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के संवेदक मेसर्स बीबीजी के खिलाफ टेल्को मजदूर यूनियन ने आर- पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को बारीगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने एक बैठक कर अपने रणनीति का खुलासा करते हुए कहा विगत 2 महीने से मेसर्स बीबीजी द्वारा आठ ठेका श्रमिकों को काम से बैठा दिया गया है. कई बार वार्ता के बाद अब तक महज कोरा आश्वासन ही दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
यहां तक कि उक्त ठेका कंपनी द्वारा डीएलसीके आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है. श्री ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 दिसंबर तक आठों ठेका श्रमिकों को वापस काम पर नहीं लिया गया, तो नए साल की शुरुआत टेल्को मजदूर यूनियन टाटा मोटर्स के गेट पर धरना प्रदर्शन के साथ करेगी, जिसकी पूरी जवाबदेही बीबीजी कंपनी की होगी..(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कंपनी केवल मुनाफा कमाने के लिए काम कर रही है, उन्हें मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है. पूर्व में भी उक्त कंपनी के खिलाफ शोषण के मामले प्रकाश में आते रहे हैं. इस बार लड़ाई आर-पार की होगी.



