• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm claimes governments achivements : सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि, सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा का दिलाया भरोसा, विपक्ष द्वारा लगाये जा रहे आरोपों के बेबाकी से दिये जवाब

December 28, 2022
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : मुख्यमंत्री हंमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार ने विगत तीन वर्षों के कार्यकाल में आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़े वर्गों को उनका हक एवं अधिकार दिलाने के लिए कई कार्य किये हैं. अपनी तीन वर्ष पुरानी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. मुख्यमंत्री सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपने आवास में पत्रकारों से बात कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति को लेकर उठाये जा रहे सवालों के जवाब भी दिये. उन्होंने कहा कि लोग उन पर बाहरी-भीतरी एवं आदिवासियों की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं, किन्तु उनकी सरकार राज्य में रह रहे हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है. उन्होंने सरकार की नियोजन नीति हाई कोर्ट द्वारा रद्द किये जाने की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार उसके निरसन के वैधानिक पहलुओं का अध्ययन करेगी तथा राज्य के युवाओं का भविष्य खराब न हो, इस पर भी विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आरक्षित लोग आरक्षण नीति या स्थानीयता नीति के बिना भी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि इसमें मौजूद कुछ त्रुटियों का अध्ययन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में आदिवासी, पिछड़े एवं दलित वर्ग को कई अधिकार प्रदान किये गये हैं, इसके बाद भी वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो इसके पीछे के कारणों की तलाश करनी होगी. उन्होंने कहा कि इसीलिए उन्होंने बिल को 9वीं अनुसूची में डालने की बात कही, ताकि ऐसे लोग उसके खिलाफ कोर्ट जायें. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने झारखंड एवं बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल बताते हुए जीएसटी कंपन्शेशन के लिए पांच वर्ष की अवधि को और बढ़ाये जाने की मांग की. राज्य में बिजली आपूर्ति कतो लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया कि और भी राज्यों के बिजली बिल बकाया हैं, किन्तु उनकी आपूर्ति नहीं काटी जाती, फिर झारखंड की बिजली ही क्यों काट दी जाती है. (नीचे भी पढ़ें)

केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये एजेंसियां विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में ही अधिक सक्रिय हैं, सत्तारूढ़ दल के लोगों के कितने लोगों खिलाफ इन्होंने आज तक कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि सारा कुछ साफ दिख रहा है. शुतुरमुर्ग की तरह सिर छिपा लेने से शरीर दिखना बंद नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि यहीं लोग बैंकों के हजारों करोड़ लेकर भाग जा रहे हैं और उन पैसों का कहीं अता-पता भी नहीं चलता, लेकिन ये एजेंसियां यहां अठन्नी-चवन्नी ढूंढ़ने में लगी हुई हैं. उन्होंने सवाल किया कि राज्य में इन एजेंसियों के अब तक के सैकड़ों छापों में क्या मिला. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां ईमानदारी के साथ काम करें दो कोई परेशानी नहीं, लेकिन उनके द्वारा गलत कार्रवाई की जायेगी तो सवाल तो उठेंगे ही. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य में नक्सली गतिविधियों में आयी कमी का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के दृढ़ रवैये एवं सतत चल रही कार्रवाइयों से नक्सलियों का मनोबल टूट चुका है. नक्सली फिर से हावी न हो सकें, इसके लिए सरकार विशेष नीति के तहत कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि नक्सली समाज की मुख्य धारा में शामिल हों, सरकार उनके साथ गलत नहीं होने देगी. इसी तरह राज्य में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार के बढ़े मामलों की चर्चा आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार आज झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए चिन्ता का विषय है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस
खबर

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

November 6, 2026
Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
खबर

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 5, 2026
Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर
खबर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

November 5, 2026
Next Post

jamshedpur mla saryu roy - जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिम में बढ़ायी सक्रियता, राजनीतिक पारा चढ़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मृगेंद्र बाबू की प्रतिमा लगाना चाहते है सरयू राय, मानगो नगर निगम से मांगा स्थान, लापता ठेकेदार के परिजनों से भी मिले

Har Har Mahadev Seva Sangh Jamshedpur : काले कंबल वाले को देख जरूरतमंदों के चेहरे पर आयी मुस्कान / गुरु महाराज की कृपा हम सभी पर बनी रहे : काले

Saraikela Ichagarh AJSU : ईचागढ़ में विभिन्न दलों से आये दर्जन भर से अधिक युवाओं ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा-केवल पद लेने के लिए पार्टी में आयेंगे, तो समाज का विकास संभव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News