
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अचानक से बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम में सक्रिय होते नजर आये. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मानगो नगर निगम से इजाजत और जगह मांगा. इसके अलावा मानगो शंकोसाई रोड नंबर 3 के लापता ठेकेदार सुनील पांडेय के परिजनों से भी जाकर मिले. उनके इस नयी पहल से राजनीतिक पारा गर्मा गया है. सरयू राय के इस पहल से राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है. आपको बता दें कि सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से दो बार चुनाव जीत चुके है और रघुवर दास को हराने के लिए वे जमशेदपुर पूर्वी में ताल ठोंककर मुख्यमंत्री रहते हुए रघुवर दास को हरा दिये थे.
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मिले सरयू
विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव से मुलाकात की. मानगो के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सरयू राय ने कार्यपालक पदाधिकारी को पूर्व विधानसभाध्यक्ष सह पश्चिम के पूर्व विधायक स्वर्गीय मृगेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में मानगो में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थल आवंटन करने की मांग को लेकर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव से मुलाकात की. श्री राय ने कार्यपालक पदाधिकारी से मानगो के विभिन्न क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं मानगो में पूर्व के लंबित विकास परियोजनाओं के संबंध में गहन चर्चा की. मानगो में साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो-उलीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में जाम पड़ी नालियों की सफाई में तेजी लाने के लिए कहा. श्री राय ने कार्यपालक पदाधिकारी को प्रस्ताव दिया कि मानगो के किसी प्रमुख इलाके में राज्य के पूर्व विधानसभाध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वर्गीय मृगेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में उनकी आदमकद प्रतिमा अधिष्ठापन के लिए स्थान आवंटित किया जाए. श्री राय ने कार्यपालक पदाधिकारी से उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के लिए कहा साथ ही उनकी स्मृति में एक सामुदायिक भवन निर्माण करने का भी प्रस्ताव दिया. श्री राय ने कहा कि इस संबंध में जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव को रखा जाएगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिमा अधिष्ठापन के लिए जल्द स्थान चिन्हित करने की बात कही. श्री राय ने मानगो गांधी मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की योजना में संशोधन कर वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा के लिए स्थल को सुरक्षित रखते हुए बड़े स्टेडियम निर्माण की जगह लघु स्टेडियम निर्माण कराने की बात कही साथ ही मैदान से सटे गाधी स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने का भी प्रस्ताव दिया. श्री राय के साथ मुख्य रूप से भाजमो नगर निगम समिती के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधी सह प्रवक्ता आकाश शाह, भाजमो नेता प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, संतोष भगत, हरभजन सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

लापता ठेकेदार के परिजनों से मिले
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो शंकोसाई रोड नम्बर 3 के लापता ठेकेदार सुनिल पांडेय के आवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. सुनिल पांडेय की बेटी ने सरयू राय को सारी आप बीती बताई. परिजनों ने बताया की तकरीबन 15 दिन पूर्व सुनिल पांडेय को गोविंदपुर से किडनैप किया गया था. उन्होनें बताया कि 15 दिन हो गए लेकिन प्रशासन उनके पिता का कोई भी सुराग लगाने में असफल रही हैं. प्रशासन के खोजबीन अभियान से परिजनों ने असंतोष व्यक्त किया और कहा कि दिन प्रतिदिन सुनील पांडेय की चिंता में परिवार की स्थिति बिगड़ती जा रही है. परिजनों ने सरयू राय ने सुनिल पांडेय के खोज में प्रशासन को निर्देश देने के लिए गुहार लगाई. श्री राय ने राज्य के डीजीपी निरज सिन्हा से फोन पर बात कर इस मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तलाश अभियान में तेजी लाने और यथाशीघ्र ठेकेदार सुनील पांडेय की सकुशल बरामदगी के लिए उचित कदम उठाने की बात कही. श्री राय के साथ भाजमो के कुलविंदर सिंह पन्नु, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, प्रवीण सिंह, कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, संतोष भगत, राजेश कुमार, हरभजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.



