जमशेदपुर / मुंबई : साल 2022 में डॉलर अरबपतियों की सूची बिजनेस स्टैडर्ड की गणना के आधार पर सूची जारी की गयी है. जिसमें 2021 के मुकाबले 2022 में गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं सूची में टाटा का नाम नहीं है. कैलेंडर वर्ष 2022 में भारत के सबसे अमीर प्रवर्तकों की सूची में गौतम अदाणी 135.7 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर है. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. इसमें प्रवर्तकों की शुद्ध हैसियत में 23 दिसंबर 2022 तक उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले शेयरों का मूल्य और परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों में शुद्ध क्रॉस होल्डिंग को दर्शाता है. यह सूची तब सामने आयी है जब भारतीय एवं वैश्विक शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. वहीं 10 अरबपति की सूची में केवल तीन अरबपति को शुद्ध हैसियत में बढ़ोत्तरी हुई है. इसमें गौतम अदाणी, सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी और भारती एयरटेल के सुनील मित्तल शामिल है. वहीं भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था की सूची 2021 के मुकाबले 2022 में कमी आयी है. जो कैंलेडर वर्ष 2021 के मुकाबले 142 से घटकर 120 हो गयी है. 2021 के अंत तक अरब डॉलरों की संयुक्त हैसियत 751.6 अरब डॉलर थी. (नीचे देखें शुद्ध हैसियतों की सूची)
प्रवर्तक — प्रमुख कंपनी — मौजूदा हैसियत — कैलंडर वर्ष 2022 में बदलाव
गौतम अदाणी — अदाणी बदरगाह एवं एसईजेड — 11.2 — 135.7 — 69.6
मुकेश अंबानी — रिलायंस इंडस्ट्रीज — 8.4 — 101.8 — (-2.5)
राधाकिशन दमानी — एवेन्यू सुपरमाट्र्स — 2.0 — 23.8 — (-21.0)
शिव नादर — एचसीएल टेक्नोलॉजिज — 1.7 — 20.7 — (-28.1)
अश्विन दानी/ अमृता वकील / मनीष चोकसी — एशियन पेंट्स — 1.5 — 18.7 — (-17.6)
रिशद अजीम प्रेमजी — विप्रो — 1.5 — 18.5 — (-51.4)
दिलीप सांघवी — सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज — 1.3 — 16.3 — 6.4
सुनील मित्तल — भारती एयरटेल — 1.3 — 15.4 — 10.0
संजीव और राजीन बजाज — बजाज ऑटो — 1.0 — 12.7 — (-8.5)
उदय कोटक — कोटक महिंद्रा बैंक — 0.9 — 11.3 — (-7.9). (नीचे भी पढ़ें)
2022 की सूची में ये अरबपति हुए बाहर- 2022 कैलेंडर के मुताबिक टानला सॉल्युशंस के उदय कुमार रेड्डी, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के सुशील कनुभाई शाह, वन97 कम्युनिकेशंस के विजय शेखर शर्म और सीके बिड़ला शामिल है.












