गिरीडीह: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना अंतर्गत घाघरा गांव के निवासी 35 साल धनेश्वर महतो की मौत ओमान में मोबाइल टावर में काम करने के दौरान हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की है. लेकिन परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार को हुई. जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर महतो पिछले कई महीनों से ओमान में मोबाइल टावर लगाने में काम करता था.(नीचे भी पढ़े)
इसी क्रम में बुधवार को मृतक टावर पर चढ़कर काम कर रहा था, उसी समय पूरा टावर ही गिर पड़ा. इसी टावर में दबने से युवक की मौत हो गयी. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी.












