शार्प भारत डेस्क : वर्ष 2022 खत्म होने में महज दो दिन बचे है. जिसके बाद नये साल की शुरूआत 2023 के साथ होगी. साल की शुरूआत में ही आम लोगों के जेब पर भी असर पड़ेगा. इन बदलावों में क्रेडिट कार्ड, गैस सिलेंडर के दाम, गाड़ियां होगी महंगी, जीएसटी के नियमों में बदलाव समेत अन्य बदलाव शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल की संभावना- गैस सिलेंडरों की कीमतों में उछाल आने की संभावना है. वहीं यह भी उम्मीद जारी की जा रही है कि नये साल के मद्देनजर सरकार आम लोगों को राहत भी दे सकती है.
जीएसटी में ई-इन्वॉयसिंह बिल जरूरी- नये साल यानी 1 जनवरी 2023 से जीएसटी के नियमों में भी बदलाव होगा. बदलाव के मुताबिक पांच करोड़ से अधिक का सालाना टर्नओवर करने वाले कारोबारियों के लिए ई-इन्वॉयसिंग बिल बनाना अनिवार्य है.
एसबीआई और एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड के क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव- अगर ग्राहकों के पास एसबीआई और एचडीएफसी के ग्राहक हो जाए सावधान. इन दोनों बैंको के क्रेडिट कार्ड के पेमेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नियमों में बदलाव किया जा रहा है.
बैंक लॉकरों के लिए जारी होगा एग्रीमेंट पेपर- नये साल से आरबीआई के मुताबिक बैंक लॉकरों के धारकों को एग्रीमेंट जारी किया जाएगा. उनके एग्रीमेंट पर ग्राहकों को हस्ताक्षर करना होगा. जिसके बाद बैंक तय करेगी की उनके लॉकर समझौते में किसी भी प्रकार की अनुचित शर्त और नियम तो नहीं है. वहीं नये नियम के मुताबिक बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी. जिसमें लॉकर में रखे सामान को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो हरजाना बैंक द्वारा तय किया जाएगा. इसमें ग्राहकों को 31 दिसंबर तक एग्रीमेंट साइन करने की अधिसूचना जारी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
गाड़ियों के दामों में इजाफा- नये साल की शुरूआत होते ही गाड़ियों के दामों में इजाफा होने की संभावना है. जिसके मुताबिक मारुति सुजुकी, होन्डेय, टाटा मोर्टर्स समेत कई गाड़ियों की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है.
फोन के लिए आईएमईआई नंबर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य- एक जनवरी 2023 से फोन कंपनियों ने बदलाव करने की पूरी तैयारी कर रही है. जिसके मुताबिक आयात-निर्यात करने वाली फोन कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई नंबर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. इससे छेड़खानी के मामले में गिरावट आएगी. वहीं यह नियम विदेशी यात्रियों के लिए लागू है.












