नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद( आईसीसी) ने 2022 में वार्षिक अवार्ड के लिए खिलाड़ियों के नाम शार्टलिस्ट कर लिए है. टी-20 में विस्फोटक बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव(स्काई) को चुना गया है. इसके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी शार्टलिस्ट किया गया. वहीं वन डे में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली. दोनों फार्मेंट में पाकिस्तान का एक एक खिलाड़ी शामिल है. टी-20 में सूर्य कुमार यादव के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन, और पाकिस्तान रिजवान को प्लेयर आफ द ईयर के लिए शार्टलिस्ट किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
वहीं वन डे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ आस्ट्रेलिया क के गेंदबाज एडम जंपा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा व वेस्टइंडीज के होप का नाम शार्ट लिस्ट किया गया है. सिंकदर रजा वन डे व टी-20 दोनों फार्मेट के लिए एकलौते खिलाड़ी है. इस बार के टी-20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने 31 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1164 रन बनाए. यह साल उसके लिए शानदार रहा. एक साल में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. उनका स्ट्राइक रेट 187. 83 का रहा. उन्होंने सबसे ज्यादा 68 छक्के लगाए. साथ ही दो शतक भी जमाया. इस साल इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सूर्य कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए है.











