जमशेदपुर : मानगो में रोड नंबर 1 पर क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अशरफ बदर पर मानगो थाना शांति समिति के सदस्यों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना शांति समिति के सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा है कि वह नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। यही नहीं जिस इमारत में नर्सिंग होम बना है। उसकी उस इमारत के नक्शे पर भी मानगो नगर निगम से अनुमति नहीं है। यही नहीं नर्सिंग होम का ट्रेड लाइसेंस नहीं है, न ही होल्डिंग टैक्स दिया जाता है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
शांति समिति के सदस्यों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और अवैध पाए जाने पर नर्सिंग होम को सील किया जाए और डॉक्टर अशरफ बदर पर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा है कि डॉक्टर अशरफ बदर सरकारी डॉक्टर भी हैं। गम्हरिया में तैनात हैं। बावजूद क्लीनिक खोल कर बैठते हैं। सरकारी अस्पताल नहीं जाते और वेतन उठा रहे हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। रियाजउद्दीन खान ने कहा कि कुछ दिन पहले डॉक्टर के क्लीनिक पर हंगामा हो रहा था। वह और कांग्रेस के नेता अनवारुल हक उधर से गुजर रहे थे। वह बीच बचाव के लिए क्लीनिक पर पहुंचे और फिर मामला बढ़ने पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कहा कि मरीज के इलाज का खर्च उठाएंगे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
परिजनों का कहना था कि मरीज जैद खान का अगस्त में गाल ब्लडर का ऑपरेशन किया है और अभी तक उसकी हालत ठीक नहीं है। हालत बिगड़ती जा रही है। रियाजउद्दीन खान ने बताया कि थाने पर समझौते के बाद दूसरे दिन डाक्टर अशरफ गायब हो गए और फिर बाद में इलाज का खर्च देने से मुकर गए। अब उन्होंने प्रतिशोध स्वरूप रियाजउद्दीन खान के खिलाफ अपनी ही दूसरी क्लीनिक में काम करने वाली महिला से बिरसा नगर थाने और मानगो थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। ताजुद्दीन खान ने मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए।












