रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपनी तीन साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाये जाने के एक दिन बाद भाजपा ने आज उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज यहां पार्टी कार्यालय में सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया. उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्य में सरकार द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार जारी होने का आरोप लगाते हुए पूछा कि सरकार बताये कि अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, पंकज मिश्रा जैसे लोगों से उसके कैसा रिश्ता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उनके करीबियों-परिजनों को लाभ उठाते पूरे राज्य ने देखा है. (नीचे भी पढ़ें)
सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग को कमाई का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि इससे कई लोग लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने विगत तीन वर्षों में सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताते हुए कहा कि सरकार के तीन वर्ष भ्रष्टाचार, लूट और झूठ में ही बीते हैं. दीपक प्रकाश ने इसे भाजपा का नहीं देश की आम जनता का आरोप पत्र बताते हुए सरकार से इसका जवाब देने को कहा. दीपक प्रकाश ने राज्य में लूट मची होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सचिवालय से लेकर सीओ ऑफिस तक जनता हर जगह त्रस्त हो रही है. राज्य की आबकारी नीति पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि इससे राज्य को कितना नुकसान हुआ, सरकार को इसका जवाब देना चाहिेए. उन्होंने छत्तीसगढ़ के शराब माफिया को महत्व दिये जाने के कारण राज्य को राजस्व की बड़ी हानि होने का आरोप लगाया. इसी तरह राज्य में बालू एवं कोयला जैसे संसाधनों की मची लूट की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार पर राज्य के पानी, पहाड़ एवं खनिज संपदा को लूटने-लुटवाने का दौर बे रोक-टोक जारी है. उसी तरह वनों की अवैध कटाई एवं खनिजों की अवैध खुदाई का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने हेमंत सरकार पर महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं के नाम पर 1 रुपये में लाखों की संपत्ति की रजिस्ट्री बंद कराने, किसानों के लिए किसान निधि का लाभ बंद कराने, नियोजन नीति को लेकर 1932 के खतियान के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने इसको लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दिलाना नहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीति चमकाना ही चाह रही थी. राज्य सरकार पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि बिना आरक्षण के पंचायत चुनाव कराने की घोषणा से सरकार की यह मंशा साफ हो जाती है. उन्होंने राज्य की विधि-व्यवस्था को चौपट बताते हुए कहा कि विगत तीन सालों में देश में सर्वाधिक आपराधिक घटनाएं झारखंड में ही दर्ज हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 5200 हत्याएं, महिलाओं पर दुराचार एवं अत्याचार के 5300 मामले एवं अपहरण की 5200 घटनाएं दर्ज हुई हैं. राज्य में बेटियों को टुकड़ों में काटा जा रहा है तो संताल परगना में












