गढ़वा : समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग रंका के प्रशिक्षण भवन में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय रसोईया सह सहायिका का प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम.पोषण) झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तहत रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय गैर आवासीय पुनशचर्या प्रशिक्षण आयोजित की गई. इस प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण (पी.एम.पोषण) का परिचय, प्रशिक्षण का उद्देश्य, रसोईया एवं संयोजिका का कर्तव्य एवं दायित्व, मध्यान भोजन के लिए सामग्रियों का क्रय करने, मध्यान भोजन में बाल संसद का सहयोग से संबंधित जानकारी दी गई. इसके साथ ही साथ मध्यान भोजन का संचालन, खाद्यान्न का भंडारण, भोजन निर्माण में साफ-सफाई एवं सुरक्षा, रसोईघर का रख रखाव, अभिलेखों का संधारण जैसे रोकड़ पंजी, चखना पंजी, दैनिक व्यय पंजी, भंडार पंजी आदि का सधारण से संबंधित विधिवत जानकारी भी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वही प्रशिक्षण में आयी महिलाओं ने अपनी मांग सरकार से कि है कि वे अभी मुफ्त में इतना काम कर रही है. तो सरकार अगर उनलोगों को मेहनत का भत्ता देगी तो वे और मन लगाकर काम करेंगी. इस प्रशिक्षण का उद्घाटन संकुल समनवयक मास्टर ट्रेनर एस प्रसाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जमालुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण (पी.एम.पोषण) का परिचय, प्रशिक्षण का उद्देश्य, रसोईया एवं संयोजिका का कर्तव्य एवं दायित्व, मध्यान भोजन के लिए सामग्रियों का क्रय करने, मध्यान भोजन में बाल संसद सरल एवं सहज तरीकों से मास्टर ट्रेनर एस प्रसाद के द्वारा दिया दी गई. मास्टर ट्रेनर एस प्रसाद के द्वारा मध्यान्ह भोजन का सप्ताहिक मीनू सोमवार से लेकर शनिवार तक क्या-क्या देना है, उसके बारे में विधिवत जानकारी दी गई. इसके अलावे मध्यान भोजन की मात्रा एवं पौष्टिकता का मापदंड के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर संयोजिका सीमा देवी, उषा देवी, सुनीता देवी सहित रसोइया एवं संयोजिका उपस्थित थे.











