चाकुलिया: चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत नयाग्राम के पास एनएच-33 के पास करीब 3.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया. जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग भोला कर्मकार अपनी साइकिल पर नया ग्राम से राशन लेकर गांव जा रहा था. इस दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. घटना के बाद आस पास के लोग जमा हुए और वाहन के चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.




