गालूडीह : गालूडीह की उल्दा पंचायत स्थित सुसनीगाड़िया गांव में गुरुवार को रमेश कुमार मुण्डा की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में मुख्य अतिथि के रूप में गुहीराम सिंह उपस्थित थे। उनके नेतृत्व में हातु मुण्डा पद के लिये उमेश चंद्र मुण्डा, डाकुआ पद के लिये नकुल चंद्र मुण्डा एवं देवड़ी पद के लिए राजेन मुण्डा का सभी सुसनीगाड़िया ग्रामवासियों की सहमति से चयन किया गया। इस दौरान उमेश चंद्र मुण्डा, नकुल चंद्र मुण्डा, राजेन मुंडा, जितेन मुण्डा, प्रदीप कुमार मुण्डा, मंगल मुण्डा, प्रताप मुण्डा,रमेश कुमार मुण्डा, बनमाली मुण्डा, बासुकी सिंह, कल्यानी मुण्डा, आरती मुण्डा, यमुना सिंह, पार्वती मुण्डा, बिनापानी मुण्डा, प्रमिला मुण्डा, पार्वती सिंह, कनकलता मुण्डा आदी उपस्थित थे।











