बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के एकताल गांव में विधायक निधि से स्वीकृत हरि चौपाल निर्माण कार्य का विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। विगत कुछ दिन पहले विधायक ने एकताल गांव में ग्रामीणों साथ बैठक की थी। उसी दौरान ग्रामीणों ने विधायक से हरि चैपाल निर्माण कराने की मांग की थी। विधायक समीर महंती ने एकताल गांव के ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए गुरुवार को हरि चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, जिला संगठन सचिव गौरीशंकर महतो, उप प्रमुख मुन्ना होता, मिथुन कर, अमित कुइला, बबलू पातर, समीर सिंह, संजय पातर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











