आदित्यपुर: सरायकेला जिले के कांड्रा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरुडीह सुवर्णरेखा नदी किनारे छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. उधर पुलिस की आने की भनक लगते ही भट्ठी संचालक सोखेन मंडल पिता मुरलीधर मंडल नदी में छलांग लगा कपाली की ओर भाग गया. पुलिस ने भट्ठी से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया. जबकि करीब 600 लीटर जावा महुआ एवं शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस सोखेन मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. विदित हो कि सरायकेला पुलिस प्रशासन लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है. जहां पर पुलिस को सफलता भी मिल रही है. साथ ही आबकारी विभाग भी इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है. झारखंड सरकार भी अवैध शराब के खिलाफ गंभीर है. सभी जिले के आबकारी व जिला प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए ताकि सरकार को राजस्व भी मिले.



