जमशेदपुर : बारीडीह के विद्यापति नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी इस वर्ष बड़े पैमाने पर सरस्वती पूजा आयोजित कर रही है. विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होनेवाली इस सरस्वती पूजा के लिए मां सरस्वती की 31 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार कराई जा रही है. पूजा कमेटी ने इसके लिए बंगाल के अनुभवी मूर्तिकार सुबोध चंद्र गोराई की मदद ली है, जो अभी से ही प्रतिमा के निर्माण में जुट गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मां सरस्वती की इस 31 फीट ऊंटी प्रतिमा को बनाने में करीब 1.5 लाख रुपये की लागत आ रही है. कमेटी ने इस वर्ष पहली बार विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट मैदान में यह पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया है. कमेटी ने छह दिन तक चलनेवाले सरस्वती पूजा समारोह की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं.(नीचे भी पढ़ें)

कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रह्लाद लोहरा, संरक्षक लालू लोहरा, अध्यक्ष सत्यजीत गोराई, उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव अभिलाष गौर एवम् जॉनी मौसी, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह द्वारा संचालित इस कमेटी के 300 वोलुंटियर्स पूजा समारोह में काम करेंगे. इसमें मेले का आयोजन एवं संचालन भी शामिल है.(नीचे भी पढ़ें)
26 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर कमेटी की हाल में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कोविड नियमों का पालन करने एवं समान दूरी बनाये रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे इस महामारी से लड़ने में प्रशासन के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिले. कमेटी ने पूजा देखने आनेवाले लोगों से भी कोविड से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.




