गालूडीह : गालूडीह के एनएच-33 किनारे उल्दा गांव में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जमशेदपुर के प्रसिद्ध भजन गायक रोहित गुलाटी एवं उसके ग्रुप माता वैष्णो देवी धाम मंदिर परिसर में 31 दिसंबर शनिवार को शाम 6:30 बजे से भजन प्रस्तुत करेंगे. इसके लिए मंदिर की भव्य तरीके से सजावट की जा रही है. इस भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजन गाये जाएंगे. आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भव्य भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है. क्षेत्र के सभी भक्तजनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है.




