जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबड़ा स्थित बिजली टावर में रस्सी के सहारे अभिषेक कुमार उर्फ भिंडी (21) ने फांसी लगा ली. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. इसकी सूचना आस-पास के लोगों को शुक्रवार सुबह मिली. पड़ोशियों ने बताया कि भिंडी मृतक अपनी मां और बहन के साथ रहता था. वहीं वह नशा का आदी था. परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार से ही घर से लापता था. जिसके बाद उसे लेकर परिजन परेशान रहे और उसे ढुंढने की पूरी कोशिश की. जिसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें आत्महत्या की खबर मिली. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. घटनास्थल पर आकर पुलिस ने शव को कबजे में ले लिया है और पंचनामा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.




