साहेबगंज: झारखंड के साहेबगंज जिले में गंगा नदी में पुल निर्माण करने वाली कंपनी के जहाज के असंतुलित हो जाने के कारण एक ट्रक नदी में समा गया. ट्रक का चालक भी लापता है. साहेबगंज मानिहारी के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण डीबीएल कंपनी कर रही है. गरम घाट पर कंपनी का जहाज असंतुलित हो गया. इस जहाज पर कुल चार ट्रक लदे हुए थे. जहाज के अंसुतलित हो जाने के कारण एक जहाज गंगा नदी में समा गया. जबकि अन्य तीन ट्रक जहाज पर ही पलट गया. इस संबंध में डीबीएल कंपनी के मैनेजर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि साहेबगंज से जहाज पर ट्रक चढ़ाया जा रहा था, इस दौरान तीन ट्रक को चढ़ाने के बाद चौथे ट्रक का टायर फट गया.(नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. जिसके बाद जहाज अंसतुलित हो गया. जिसके बाद सभी ट्रक एक दूसरे को टक्कर मारते हुए पलट गया और एक ट्रक गंगा नदी में समा गया. ट्रक का चालक समसुद्दीन भी लापता है. कंपनी लापता कर्मी को ढूंढने के लिए आपरेशन अभियान चलाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. सुबह के समय कुहासा ज्यादा होने के कारण अभियान कुछ देर बाद शुरु किया गया.




