देवघर : नववर्ष के अवसर पर देवघर के बाबा मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए बाबा मंदिर के प्रबंधक ने बताया है कि श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश और निकास को लेकर तमाम वैकल्पिक इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि अधिक भीड़ या आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा बाबा मंदिर में प्रवेश, निकास और भीड़ को रोकने के लिए जो पूर्व से इंतजाम चले आ रहे हैं, उसी पर अमल किया जाएगा। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में नए विकल्प को अमल में लाया जाएगा। आपको बता दें कि 1 जनवरी के रोज बाबा मंदिर में मिलने वाले शीघ्र दर्शन कूपन की दर को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. यानी पहली जनवरी के रोज बाबा मंदिर में शीघ्र दर्शनम कूपन के जरिए दर्शन करने वाले भक्तों को 500 रुपये खर्च करने होंगे. आपको बता दें कि 1 जनवरी से पहले और बाद में पूर्व की भांति ही कूपन मिलेंगे और पुरानी दर पर ही कूपन उपलब्ध होंगे।




