रामगोपाल जेना / चाईबासा : भाजपा ने 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से ही तेज कर दी है. इस कड़ी में भारत के गृह मंत्री और भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा के दौरे पर आने वाले है. उनके दौरे के पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत तमाम नेताओं का दल पहुंचे है. उन्होंने यहां यहां आने के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की. संगठनात्मक तौर पर क्या स्थिति है, इसकी ग्राउंड रिपोर्ट ली गयी. झारखंड में दो लोकसभा सीट सिंहभूम और राजमहल ही ऐसा है, जहां से भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था. यहीं वजह है कि यहां से जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के थिंक टैंक और गृह मंत्री अमित शाह सिंहभूम के दौरे पर आने वाले है. 7 जनवरी को उनका दौरा प्रस्तावित है. (नीचे भी पढ़ें)
चाईबासा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने टाटा कॉलेज अवस्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. वही पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि अभी 7 जनवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम संभावित है जिसको लेकर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. देश के गृहमंत्री होने के नाते उनका सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र का दौरा संभावित है, जिसके निमित्त गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर अपनी बातें जनता के समक्ष रखेंगे. इस बार गृह मंत्री के दौरे को लेकर वास्तु का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कार्यक्रम के लिए पंडाल का निर्माण पूरब पश्चिम दिशा में किया जाएगा. जनता के आने जाने के लिए जो द्वार बनाए जाएंगे ताकि किसी को किसी तरह की समस्या ना हो.




