जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता बबलू नौशाद ने किया. अपने कार्यालय से चेपा पुल एवं वहां से होते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने हाथों में रोड सेफ्टी के नारे लिखे बैनर, पोस्टर लेकर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया और सड़क पर चलने के नियम बताए. इस दौरान अपील की गयी कि सड़क पर बाइक चलाने के वक्त पहले तो हेलमेट का उपयोग करें और सभी नियमों का पालन करें. क्योंकि जिस प्रकार से दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों से लोग आये दिनों सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा रहे हैं यह एक बहुत ही गंभीर विषय है और हम सभी को इस मामले में सोचने की आवश्यकता है. नाबालिग बच्चों को माता-पिता गाड़ी न दें. यह जागरूकता रैली चेपा पुल मानगो से होते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड से गुजरी और दोपहिया वाहनों को रोककर उनसे हेलमेट पहनने की अपील की गई. रैली में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल हुए.




