रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची ( रिम्स) में अब प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों की अब छुट्टी होगी. नये साल के पहले महीने से यानि जनवरी से सुरक्षा कर्मियों के स्थान पर राज्य के होम गार्ड कमान संभालेंगे. इस बात की घोषणा रिम्स के निदेशक डॉ महेश्वर प्रसाद ने कही. उन्होने कहा कि रिम्स में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गलत तरीके से काम कर रही थी. हमारी भी कुछ मजबूरियां थी जिसके कारण प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना पड़ा.(नीचे भी पढ़े)
रिम्स के निदेशक ने कहा कि सरकार 27 अगस्त को एक पत्र भेजा था और कहा कि रिम्स की सुरक्षा में कर्मियों को वहां हटाया जाए, जितनी जरुरत है उसके लिए होम गार्ड जवानों को ड्यूटी पर लगाया जाए. इसके बाद से निदेशक ने इस पर पहल शुरु कर दी. उन्होंने बताया कि हमारे आने के पहले से कई प्रकार टेंडर लंबित थे. जिसको एक एक कर शार्ट आउट किया जा रहा है.
ये भी दी गई जानकारी
- स्टेबल न्यूरो मरीजों को मल्टीस्टोरी पार्किंग में बेड पर किया जा रहा शिफ्ट
2.कोविड को लेकर 330 बेड रखे गए है तैयार, ट्रामा सेंटर में सभी बेड पर आक्सीजन की फैसिलिटी
3.लिक्विड मेडिकल आक्सीजन टैंक भी है तैयार - 2200 आक्सीजन बेड है रिम्स के विभागों में
- 874 सैक्शन पोस्ट की तुलना में 270 नर्स की बहाली के बाद 650 नर्स है अब रिम्स में
- आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए हमारे पास किट उपलब्ध है
- दवाओं का है पूरा स्टॉक मरीजों के लिए
- जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए हमारे पास नहीं है सैंपल
- कॉलेज का एकेडमिक ब्लाक है तैयार
10.डीएम क्रिटिकल केयर के 2 सीटों पर एडमिशन - हाइ एंड अल्ट्रासाउंड की 3 मशीनें लगाई गई
- हॉस्पिटल से जुड़े कई विभाग
- हॉस्पिटल मैनेजमेंटमेंट का कोर्स भी होगा शुरू



