जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में नये सिरे से डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट की बहाली की जायेगी. इसके अलावा हार्ट सर्जरी की भी व्यवस्था जल्द ही शुरु कर दिया जायेगा. शुक्रवार को हुई अस्पताल सलाहकार समिति (हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी) की हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया. इस मीटिंग में टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट एचआरएम अतरई सान्याल, जीएम सुधीर राय, सीआइएमएस विनिता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस बैठक के दौरान बताया गया कि फिट और अनफिट होने में कर्मचारियों को डिजिटल तरीके में दिक्कतें हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इन दिक्कतों को एक दिन में ही दूर कर लेने की बात कहीं गयी. इसके अलावा पुरानी बैठकों में हुई बातचीत का पूरा ब्योरा भी लिया गया. मीटिंग के दौरान इ-मेडिकल बुक की उपयोगिता को बढ़ाने पर बल दिया गया. इस पर तय किया गया कि अभी कई लोगों के रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाये है, इस कारण जब तक सारा कुछ अपडेट नहीं हो पाता है, तब तक मेडिकल बुक का हार्ड कॉपी या डिजिटल मेडिकल बुक दोनों ही मान्य होगा. इसके अलावा यहां बताया गया कि टीएमएच में हृदय रोगियों के इलाज के लिए कैथ लैब का विस्तार किया जायेगा. इसके तहत यहां ओपन हार्ट सर्जरी का भी व्यवस्था किया जायेगा. इस दौरान डॉक्टरों और नर्स के व्यवहार में सुधार करने पर जोर दिया गया. यहां बताया गया कि डाइबिटीज सेंटर का काफी अच्छा रिस्पांस है. इस वजह से इसको और बेहतर किया जायेगा. इस दौरान सोनारी में खुले एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप की व्यवस्था का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये, इसके लिए सबको जागरूक करने पर बल दिया गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
यहां यह भी जानकारी दी गयी कि टीएमएच में नये डॉक्टर बहाल किये गये है जबकि अभी और डॉक्टरों की बहाली होगी. रेडियोलॉजिस्ट की भी बहाली होगी. नया एमआरआइ मशीन भी लाया गया है. ओपीडीसी में सीनियर डॉक्टरों के अप्वाइंटमेंट नहीं मिलते है. इस पर तय किया गया कि जल्द ही ओपीडी में नये अप्वाइंटमेंट सिस्टम को लागू कर दिया जायेगा. अटेंडरों के लिए नाइट में सिक्यूरिटी द्वारा चेकिंग की जायेगी. अगर किसी अटेंडर की शिकायत होगी तो उसको अंदर घुसने नहीं दिया जायेगा. इसके अलावा इमरजेंसी को भी विस्तार करने का फैसला लिया गया क्योंकि इमरजेंसी पर काफी ज्यादा लोड है.



