अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो रेलवे गुड्स शेड से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग हो रही है। इस क्रम में कोयला लदे बड़े वाहन, खाली हाईवा विपरीत दिशा में चलती हैं। जिस कारण आम लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। गाड़ियां हाईवे में विपरीत दिशा से निकलने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस पर न तो बोकारो ट्रैफिक विभाग की नजर है और न ही परिवहन विभाग की। इस कारण भी बिना रोक-टोक के गाड़ियां विपरीत दिशा में चल रही हैं। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
हालांकि जिला परिवहन पदाधिकारी पर कार्रवाई की बात कहते हैं। लेकिन कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। वह अपनी जिम्मेवारी को ट्रैफिक विभाग पर थोपने का प्रयास करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि दूर से गाड़ियों के घूमने के लिए कटिंग बना हुआ है। इस कारण विपरीत दिशा से गाड़ियां रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरती हैं। आम लोगों के जीवन पर खतरा प्रतिदिन मंडराता है, लेकिन इसे रोकने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।



