देवघर : एक ओर आज जहां सभी लोग अपने परिवारों व दोस्तों के साथ नये साल के आगमन की खुशियां मना रहे हैं, वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की सदस्यों ने आज कुष्ठ आश्रम के लोगों के साथ खुशियां बांटीं. क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब की सदस्यों ने आज अन्नपूर्णा योजना के तहत वहां के रहवासियों को भोजन कराया. क्लब की सदस्यों ने उन्हें भोजन में खिचड़ी एवं मिठाई का भोजन कराया. (नीचे भी पढ़ें)
अन्नपूर्णा इनर व्हील क्लब का बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके तहत क्लब की ओर से लगातार यह सेवा दी जा रही है. इसके साथ ही क्लब की सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम के रहवासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी दी. इसके अलावा उनका हेल्थ चेक अप भी कराया गया, जिसमें डॉ मंजू बैंकर एवं डॉ की पल्लवी ने सभी को शारीरिक साफ-सफाई और महिलाओं से संबंधित रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी भी दी. क्लब की अध्यक्ष ने सभी को नये साल की शुभकामना देते हुए नये साल के लिए सभी को खुशियों की शुभकामना दी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सारिका साह, रूपा छावछरिया, अर्चना भगत, कंचन मूर्ति, रंजना मुंधड़ा, श्वेता केशरी, रेणु सिंघानिया, बेबी रोमा आदि का पूर्ण सहयोग रहा. क्लब की मीडिया प्रभारी ज्ञानी मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी.











