जमशेदपुर : साकची के जेएनएसी से आई हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग पर कार द्वारा स्कूटी को ठोकर मारे जाने से स्कूटी सवार युवती जख्मी हो गयी. घायल 22 वर्षीया आराधना कुमारी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि शनिवार को साकची में जेएनएसी से आइ हॉस्पिटल की ओर जानेवाली सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही स्कूटी को ठोक दिया, जिससे स्कूटी सवार युवती गिर कर जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी 22 वर्षीया आराधना कुमारी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उधर घटना की सूचना मिलने पर आराधना के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये, किन्तु वहां उसे एमजीएम अस्पताल ले जाये जाने की जानकारी मिलने के बाद वे भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि आराधना स्कूटी से अपनी बहन को गुरुद्वारा बस्ती से जुबिली पार्क छोड़ने जा रही थी. परिजन जुबिली पार्क में पिकनिक मनाने गये थे, तभी, आराधना की स्कूटी को कार ने ठोकर मार दी.












