बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से वर्ष के अंतिम दिन बहरागोड़ा प्रखंड के सियालबिंधा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा 508 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गयी। इनमें से मोतियाबिंद से ग्रस्त 41 नेत्र रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा । डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटीजंस फाउंडेशन के द्वारा किया गया। इस वर्ष राइट्स लिमिटेड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में 29 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। अब तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 15 हजार से अधिक गरीब लोग लाभान्वित हो चुके हैं और 400 से अधिक मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है। (नीचे भी पढ़ें)

मुखिया सिंगो मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य विद्यावती हेम्ब्रम, वार्ड मेम्बर उषारानी मार्डी, पूर्व प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया लुगु मुर्मू ने अमर स्वतंत्रता सेनानी सिदो कान्हू और शहीद गणेश हांसदा के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और चिकित्सकों ने ग्रामीणों के साथ नववर्ष मनाया। चिकित्सकों ने शिविर में केक काटकर 2022 को अलविदा कहा, वही नववर्ष 2023 का स्वागत किया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच केक वितरण किया गया। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में ग्रामीण क्षेत्रों में 29 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर 15 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ । कार्यक्रम को जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया लुगु हेम्ब्रम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीबत्स घोष, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, भाजपा नेता दीपक बारीक, दुर्गा पद गिरि, संजय बेरा, जय बेरा, समीर सेनापति, विश्वनाथ सोरेन और उत्पल पैड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाया। (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में डॉ चम्पाई सोरेन, डॉ पीसी मुर्मू, डॉ एनआर सिंह, डॉ किरण सिंह, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ अर्चना गिरि, डॉ प्रकाश राय, डॉ शांतनु महापात्रा, पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों, आयुष्मान भारत काउंसिलर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और झारग्राम के एसआरएल डायग्नोस्टिक के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में संजय बेरा, दुर्जन बेरा, रोते मुण्डा, मालती हांसदा, मंगल मुर्मू,निर्मल बेरा, ताकुल बेरा, नंद बेरा, दिपांकर बेरा, ईस्वर बेरा, सागर बेरा, शिव शंकर पात्र, विरेंद्र बेरा, विकाश बेरा, शालखान हेंम्ब्रम, जादूनाथ पातर, शशांक बेरा, महावीर बेरा, मानिक बेरा, असित बेरा, सेनापति बेरा,राम चंद्र बेरा, रोहित कुमार बेरा, विश्णू बेरा, बिरबल बेरा, लोगेन बेरा, जयराम हेंम्ब्रम, समीर सेनापति, सुरेश बेरा, माखन बेरा, बाहराम हेंम्ब्रम, महेंद्र बेरा, अश्विनी कुमार बेरा, गोरांग पातर,साधु बेरा, पशुपति बेरा, गोकुल बेरा समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।











