जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से उनके आवास पर मुलाकात की. अधिवक्ताओं ने उन्हें वर्ष 2022 के समापन एवं नव वर्ष के आगमन की हार्दिक बधाई दी. प्रतिनिधिमंडल ने तदर्थ समिति के सदस्य त्रिलोकीनाथ ओझा की अध्यक्षता में एक बैठक भी की जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तुरत लागू कराने जैसी मांगें रखी गयीं. इसके साथ ही जमशेदपुर जिला बार संघ की नयी कमेटी गठित करने के लिए चुनाव कराने की मांग भी रखी गयी. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, दिलीप सिंह, राजीव रंजन, चंदन कुमार, यादव कांत, आनंद सोनी, दिनेश कुमार व कई अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे.











