जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस मौके पर यूनियन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 64 कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी. इस मौके पर टााट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी गयी. सभी को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर कर्मचारियों को फूल का बुके और गिफ्ट दिया गया. कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान कर्मचारियों से सेवानिवृति के बाद भी यूनियन का सहयोग करते रहने, सुझाव देने की अपील की गयी. इस मौके पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए सेवानिवृत कर्मचारी काफी भावुक हो गये थे.












