बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास एनएच- 49 किनारे एक टूटा हुआ घर से अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना के एसआई अब्दुल रहीम खान पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृत व्यक्ति पिछले दो वर्ष पहले माटिहाना आया था व एनएच किनारे ढ़ाबे में काम करता था. पिछले कुछ दिनों से ढ़ाबे में काम नहीं कर रहा था. आशंका जताई जा रही है कि कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हुई है.












