
जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू सिद्धगोड़ा दुर्गा पूजा कमिटी के बैनर तले चल रहें सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन धूमधाम से समापन हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, आजसू के केंद्रीय सचिव चन्द्रगुप्त सिंह, महानगर संयोजक समरेश सिंह, जम्बू अखाडा के प्रसिद्ध समाजसेवी बंटी सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की न्यू सिद्धगोड़ा पूजा कमिटी ना सिर्फ दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती है बल्कि खेलकूद से जुडी प्रतिभा को भी सामने लाने के लिए बहुत बेहतरीन मंच भी इस क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से दे रहीं है जिसके लिए पूरी आयोजन मंडली बधाई के पात्र है कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जीतेन्द्र उपाध्याय, बंटी सिंह, रॉकी सिंह का अतुलनीय योगदान रहा. इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग लीं थी जिसमे से रविवार को फाइनल में मुख्य मुकाबला वीर इलेवन और वन शॉट किलर के बीच हुआ जिसमे विजेता वीर इलेवन और उपविजेता वन शॉट इलेवन रहीं. जबकि तीसरे नंबर पर वी पी एन इलेवन और राही इलेवन रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट वीर इलेवन के तौसीफ हुए जिन्हे 11000 रूपये का पुरुस्कार मिला. वहीं विजेता टीम को 51000 रूपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 35000 रूपये और ट्रॉफी दिया गया. वहीं तीसरे और चौथे नम्बर पर आने वाली टीमों को 7500 रूपये और स्मृति चिन्ह भेंट की गयीं. कार्यक्रम में बेस्ट फिल्डर, बेस्ट कैच, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ़ द मैच आदि को भी पुरुस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के उपाध्यक्ष अनूप सिंह, चंदन सिंह, महासचिव प्रदीप सिंह,राजेश चौधरी, मनोज यादव, सुशांत चौधरी, राजीव बेहरा, शशि सिंह, अभिजीत बोस, मंजोत अतवाल, वैष्णव, दीपक कुमार, दिनेश, श्याम सुन्दर सिंह, रवि मिश्रा, संतोष कुमार, रिंकू कुमार, विक्की यादव, पदम कुमार, अमर सिंह, नीरज सिंह आदि का महत्पूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन अमरेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रौनक सिसोदिया ने किया.











