
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव की 65 वर्षीया वृद्धा के पेट के गोल्फ ब्लाडार में पत्थर का आकार बहुत ही बड़ा रहने के कारण पानी महतो को पेट में काफी दर्द होता था और पानी महतो कई माह से इस बिमारी से त्रस्त थी. पिछले दिनों भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र के कालियाम गांव के दौरा के क्रम में पानी महतो के परिजनों ने भाजपा नेता सरोज को इसकी जानकारी दी, परिजनों ने श्री महापात्रा से कहा की आर्थिक कमी के कारण वे उनका उपचार नही करा पा रहे हैं. परिजनों के आग्रह पर सरोज ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए अविलंब जमशेदपुर के ब्रम्हानंद अस्पताल लेकर आने को कहा. चार दिन पूर्व मरीज के परिजनों ने पानी महतो को लेकर भाजपा नेता सरोज के साथ जमशेदपुर स्थित ब्रम्हानंद अस्पताल पहुंचे, अस्पताल के वरीय गैस्ट्रौ डाक्टर कुंदन कुमार को दिखाने के बाद एमआरआई आदी की जांच के बाद पता चला की मरीज पानी महतो के पेट मे स्थित गोल्फब्लाडर मे बड़ा आकार का पत्थर है एवं पत्थर का कुछ टुकड़ा बड़ी आंत में जाकर फंसा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
डाक्टर कुंदन कुमार ने उनकी उपचार यहां नही होने की बात कही. भाजपा नेता सरोज ने जमशेदपुर स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल के सर्जन डाक्टर नागेंद्र सिंह के साथ मरीज पानी महतो को लेकर सम्पर्क किया. बड़ा ऑपरेशन होने के कारण आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की बात डाक्टर नागेंद्र सिंह ने भाजपा नेता सरोज और मरीज के परिजनों से कही. ऑपरेशन में काफी रूपयों की आवश्यकता थी. मरीज के परिजनों ने गरीबी के कारण रूपयों का इंतजाम करने में असमर्थता दिखाई. भाजपा नेता सरोज ने डाक्टर नागेंद्र सिंह से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी और कुछ रुपयों का जिम्मेदारी सरोज ने अपने उपर लिया. डाक्टर सिंह ने अपनी टीम के साथ इस पर सहमत होकर आज नव वर्ष में पेट दर्द से तड़पती हुई वृद्ध मरीज पानी महतो का सफल ऑपरेशन किया. भाजपा नेता सरोज भी इस दरम्यान डटे रहे. डॉ सिंह ने कहा कि अभी पानी महतो को अस्पताल के आईसीयू में कुछ दिन रहना पड़ेगा और 15 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलेगी. पानी महतो की सफल ऑपरेशन होने पर मरीज के परिजनों ने भाजपा नेता सरोज महापात्रा और डाक्टर नागेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर सरोज महापात्रा ने कहा कि आज जहां हर व्यक्ति नव वर्ष की खुशियां मना रहे हैं वही वे एक जरूरतमंद परिवार को स्वास्थ्य लाभ दिलाकर बेहद खुश हैं, कहां की भाजपा की सेवा ही लक्ष्य है इसी तर्ज पर उन्होंने सेवा की है.











