
चाकुलिया : चाकुलिया की हवाई पट्टी पर नववर्ष के अवसर पर रविवार को पिकनिक मनाने को लेकर सुबह से ही गुलजार रहा. पिकनिक मनाने के लिए हजारों की भीड़ थी. शाम तक लोग पिकनिक मनाने में लोग मस्त रहें. हवाई पट्टी पर विभिन्न प्रकार की चाट खिलौने और खाने के सामानों की दुकानें सजी थी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव के नेतृत्व में पुलिस बल जगह जगह पर तैनात थे. हजारों लोगों ने शाम तक पिकनिक का लुफ्त उठाया. बच्चों ने खूब मस्ती की. वहीं युवाओं ने भी खूब मस्ती की. जगह जगह पर लाउडस्पीकर के धुन पर युवाओं की टोली नव वर्ष का आनंद उठा रहे थे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नव वर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाकर ग्रामीण नव वर्ष का आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

वही कुछ लोग नव वर्ष की शुरूआत विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर नव वर्ष की खुशियां मनाई. नव वर्ष के अवसर पर चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.











